मिर्जापुर, दिसम्बर 23 -- मड़िहान,हिन्दुस्तान संवाद। तहसील सभागार में मंगलवार को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के तहसील स्तरीय कार्यकारणी का गठन किया गया। चुनाव अधिकारी सुरेंद्र कुमार, लेखपाल संघ की जिला अध्यक्ष बेनू यादव की देख-रेख में चुनाव हुआ। जिसमें सत्यम सिंह को अध्यक्ष,श्याम सुंदर सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कमलभान सिंह कनिष्ठ उपाध्यक्ष,समरेश कुमार आजाद मंत्री, मधु यादव उप मंत्री,वैभव पाण्डेय कोषाध्यक्ष, अखिलेश कुमार सिंह आय-व्यय निरीक्षक निर्विरोध निर्वाचित हुए। चुनाव अधिकारी,पर्यवेक्षक शैलेंद्र पटेल, जिला कोषाध्यक्ष विक्रम वर्मा, तहसील मंत्री चुनार ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र दिया। चुनाव के बाद नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। सभी ने संघ के नए पदाधिकारियों के नेतृत्व में संगठन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

हिंदी ह...