बदायूं, सितम्बर 8 -- उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ का चुनाव रविवार को शहर के द्रौपदी देवी इंटर कॉलेज में संपन्न हुआ। प्रदेश संगठन मंत्री/चुनाव अधिकारी नीरज कुमार की देख रेख में चुनाव संपन्न हुआ। इसमें भोजराज सिंह लगातार छटी बार उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष चुने गए। भोजराज सिंह ने यह चुनाव 68 वोटों से जीता, भोजराज सिंह को एक सौ आठ वोट मिले, जबकि उनके निकटम प्रतिद्वंद्वी को 40 वोट मिले। इसी प्रकार शोभित कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष,अर्जुन कुमार कनिष्ठ उपाध्यक्ष, कमल कुमार सिंह जिलामंत्री, रूपेंद्र सिंह शाक्य जिलाउपमंत्री, ममता यादव कोषाध्यक्ष तथा मोहम्मद अकरम खान आय व्यय लेखा परीक्षक निर्वाचित हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...