झांसी, नवम्बर 15 -- समस्याएं यदि हम लोगों की दूर न हुई तो आगे भी आंदोलन का रास्ता जारी रहेगा। यह चेतावनी शनिवार को लेखपाल संघ ने तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन के दौरान दी। मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा और कहा समस्याओं को दूर किया जाए। विभिन्न समस्याओं को लेकर उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के प्रदेशीय आव्हान पर आज नवीन तहसील परिसर में लेखपालों ने तहसील स्तरीय धरना देकर प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। तहसील अध्यक्ष प्रहलाद सिंह की अध्यक्षता में दिए गए इस धरना व प्रदर्शन में स्पष्ट चेतावनी दी गई कि यदि लेखपालों की मांगे नहीं मानी गई और उनकी समस्याएं दूर नहीं हुई, तो यह आंदोलन का रास्ता आगे भी जारी रहेगा। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन स्थानीय प्रशासन को सौंपते हुए संघ ने कहा कि पिछले 9 वर्ष से लेखपाल पद की शैक्षणिक योग्यता ए...