लखनऊ, नवम्बर 7 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ पुरानी मांगों को लेकर छह साल बाद 15 नवंबर से आंदोलन करने जा रहा है। संघ के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह और महामंत्री विनोद कुमार कश्यप ने संयुक्त रूप से शुक्रवार को यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि लेखपाल संघ मांगों को लेकर पिछले छह सालों से उच्चाधिकारियों से लगातार पत्राचार कर रहा है। इसके बाद भी मांगों पर ध्यान न दिए जाने से आंदोलन करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा है कि एसीपी व पेंशन विसंगति, पदोन्नति, नायब तहसीलदार के पद पर पदोन्नति, स्टेशनरी व विशेष वेतन भत्ता आदि की मांगें आज तक पूरी नहीं की गई हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.