कौशाम्बी, फरवरी 21 -- चायल, हिन्दुस्तान संवाद। पिपरी थाने के कस्बा चायल नईम मियां का पूरा की विधवा महिला ने लेखपाल पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। शनिवार को महिला ने मामले की शिकायत डीएम से करते हुए मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। डीएम ने एसडीएम को मामले की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। कस्बा चायल नईम मिंया का पूरा की विमला देवी पत्नी भैया लाल ने बताया कि वह प्रधानमंत्री आवास की लाभार्थी है। इस समय वह पुराने जर्जर मकान को गिरा कर पीएम आवास का निर्माण करवा रही है। मकान का आधा हिस्सा बन चुका है। आरोप है कि सात फरवरी की शाम हल्का लेखपाल पहुंचकर निर्माणाधीन मकान गिराने लगे। आरोप है कि विरोध करने पर गाली-गलौज कर पचास हजार रुपये न देने पर निर्माण को पूरा ध्वस्त कराने की धमकी दी। पीड़िता ने मामले की श्किायत एसडी...