कन्नौज, फरवरी 8 -- छिबरामऊ। सकरावा थाना क्षेत्र के सराय कायम गांव निवासी सीआरपीएफ के दारोगा कुलदीप सिंह इस समय जम्मू कश्मीर में तैनात है। उसने बताया कि जमीनी बंटवारे का एक मामला एसडीएम कोर्ट में विचाराधीन है। उसने क्षेत्रीय लेखपाल पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि सहखातेदारों से मिलकर लेखपाल द्वारा उसके हिस्से की जमीन पर अवैध कब्जा कराया जा रहा है। जब मुकदमे के संबंध में लेखपाल को बताया गया, तब लेखपाल ने उसे धमकी देते हुए कहा कि इस तरह के मुकदमे तो चलते रहते हैं। ज्यादा करोगे, तो तुम्हें जेल भिजवा देंगे, उसके मामा विधायक हैं। दरोगा ने अवैध निर्माण कार्य रुकवाने और क्षेत्रीय लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई की जिलाधिकारी से मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...