रुडकी, मार्च 22 -- क्षेत्र में ग्राम समाज की भूमि पर अवैध निर्माण का मामला सामने आया है। मेहवड़ कला निवासी एक व्यक्ति ने ट्रांसफार्मर के पास पड़ी ग्राम समाज की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया और अब वहां पक्का निर्माण कर रहा था। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की से की। जिसके बाद हल्का लेखपाल शनिवार को मौके पर पहुंचे और निर्माण को रुकवा दिया। लेखपाल सोनाक्षी ने बताया कि सूचना पर निर्माण कार्य को रुकवा दिया गया है। अगर दोबारा निर्माण किया जाता है तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.