बरेली, जनवरी 23 -- मीरगंज। कपूरपुर के राजस्व कर्मी कृष्ण कुमार ने गांव के जोगराज एवं चेतराम के खिलाफ सरकारी संपत्ति को क्षति पहुंचने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। राजस्व कर्मी ने दर्ज कराए मुकदमा में कहा है ग्राम समाज की गाटा संख्या 353 के आंशिक हिस्से में आरोपी स्थायी निर्माण कर रहे हैं। कई बार निर्माण उसे रुकवाया गया। दिन में काम रुकवाने पर काम बंद करा देते हैं लेकिन रात में निर्माण करते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...