सुल्तानपुर, फरवरी 4 -- दोस्तपुर, संवाददाता। हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर निर्माणाधीन कान्हा गौशाला के पास स्थित खाली पड़ी भूमि को लेकर एक बार फिर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई है। मामले की जानकारी होने पर लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर भूमि की जांच की और अपनी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी है। राजस्व विभाग के अधिकारियों के अनुसार उक्त भूमि बंजर खाते की दर्ज है। बताया गया कि इससे पूर्व वर्ष 2025 में भी इसी भूमि के पास विशेष समुदाय के लोगों द्वारा शव दफनाए जाने का प्रयास किया गया था, जिस पर तत्कालीन अधिशासी अधिकारी एवं थाना प्रभारी की मौजूदगी में शव को दूसरे कब्रिस्तान में दफन कराया गया था। एक बार फिर उसी बंजर भूमि को लेकर विवाद खड़ा होने की चर्चा के बाद राजस्व विभाग हरकत में आया और जांच कर स्थिति स्पष्ट की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...