बलिया, फरवरी 4 -- बलिया। खेजुरी थाना क्षेत्र के हथौज में मंगलवार को अतिक्रमण हटाने के दौरान हुए बवाल में पुलिस ने डेढ़ से अधिक लोगों पर केस दर्ज किया है। कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। लेखपाल अमित राय ने पुलिस को बताया है कि कोर्ट के आदेश पर पुलिस व राजस्व विभाग की टीम हथौज में अतिक्रमण हटाने गयी थी। इस दौरान रामनारायन के पुत्र और घर की महिलाओं ने सौ-डेढ़ सौ लोगों के साथ हमला कर दिया। इस दौरान किसी प्रकार जान बचाकर भागे। इस दौरान जेसीबी क्षतिग्रस्त हो गयी तथा कई सिपाही-लेखपाल घायल हो गये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...