गाजीपुर, जनवरी 5 -- गाजीपुर। शहर कोतवाली के कचहरी स्थित एक साइबर कैफे संचालक से लेखपाल के मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल हो रहा है। पीड़ित संचालक ने लेखपाल के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति कैफे संचालक को पीटता दिखाई पड़ रहा है। साइबर कैफे के संचालक अनूप गुप्ता ने बताया कि वह अपनी दुकान में बैठकर काम कर रहे थे। तभी सदर तहसील में तैनात एक लेखपाल पहुंचकर अपना काम तत्काल करने के लिए दबाव बनाने लगा। उन्होंने कहा कि कुछ देर बाद काम कर देंगे तो नाराज लेखपाल गाली देने के साथ गर्दन पकड़कर झकझोरने लगा। विरोध किया तो लेखपाल चेहरे पर मुक्के से प्रहार करने लगा। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। कोतवाल महेंद्र सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।

हि...