मैनपुरी, दिसम्बर 24 -- थाना एलाऊ क्षेत्र के ग्राम मलिखानपुर में लेखपाल की मिलीभगत से आरोपियों ने गांव के तालाब पर कब्जा कर लिया है। मामले की शिकायत तहसील भोगांव में की गई है। शिकायती पत्र में गांव निवासी राम बहादुर सिंह ने बताया कि अवैध कब्जा को लेकर एक माह से वह तहसील के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन तालाब पर अवैध कब्जा नहीं रुक सका है। बताया कि तालाब का रकबा दो बीघा है, जो सिमट कर मौके पर बहुत कम बचा है। इस संबंध में एसडीएम भोगांव व डीएम को भी शिकायती पत्र दिया गया लेकिन लेखपाल की सांठगांठ के चलते लगातार तालाब पर कब्जा किया जा रहा है। तालाब के किनारे भू माफियाओं द्वारा नींव खोदकर निर्माण किया जा रहा है। शिकायतकर्ता द्वारा लेखपाल कर्मवीर से बात की तो वह आग बबूला होकर अभद्रता पर उतारू हो गए। गांव के घरों का पानी इसी तालाब में जाता है। तालाब पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.