देवरिया, दिसम्बर 2 -- सलेमपुर/महदहां, हिन्दुस्तान टीम। सलेमपुर तहसील में तैनात लेखपाल आशीष कुमार की मौत का मामला तूल पकड़ा हुआ है। डीएम की तरफ से इस मामले में निर्वाचन आयोग को रिपोर्ट भेजी जाएगी। हालांकि देर शाम तक रिपोर्ट तैयार नहीं हो सकी थी। उधर सलेमपुर एसडीएम के विरुद्ध दूसरे दिन भी लेखपालों में नाराजगी रही और निर्वाचन कार्य से लेखपाल विरत रहते हुए लेखपाल को श्रद्धांजलि दी। सलेमपुर विकास खंड के बरवा गांव के रहने वाले आशीष कुमार (35) सलेमपुर तहसील में लेखपाल थे और लार सर्किल में उनकी तैनाती थी। शनिवार को गोरखपुर में एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। रविवार की भोर में पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो चीत्कार मच गया। इसके बाद लेखपाल संघ व ग्रामीणों ने एसडीएम व अन्य अधिकारियों के विरुद्ध जमकर प्रदर्शन किया। साथ ही ...