मैनपुरी, मार्च 9 -- भोगांव तहसील क्षेत्र के दलपुरा में लेखपाल की मिलीभगत से ग्रामसभा की सुरक्षित भूमि पर दबंगों द्वारा अवैध कब्जा कर लेने का आरोप लगाया गया है। ग्राम दलपुरा निवासी सरोज ने डीएम को दी शिकायत में क्षेत्रीय लेखपाल पर आरोप लगाया। कहा कि उसकी सहमति से गांव के ही युवक ने एक दर्जन अज्ञात साथियों के साथ ग्रामसभा की सुरक्षित भूमि पर पहले कब्जा किया और धीरे-धीरे जमीन की चाहर दिवारी बना कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से करने के बाद भी समाधान नहीं हुआ। डीएम ने एसडीएम संध्या शर्मा को मामले की जांच करने के निर्देश दिए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.