पीलीभीत, मार्च 8 -- अमरिया तहसील के लेखपाल धर्मेंद्र कुशवाहा ने थाना जहानाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि तहसील अमरिया क्षेत्र के राजस्व ग्राम नवादा कंजा में स्थित गाटा संख्या 66 रकवा अकृषिक भूमि जलमग्न भूमि तालाब के खाते में दर्ज है। इसी तालाब के चारों तरफ मेढ़ पर यूके लिप्टिस के पेड खड़े हैं। खड़े पेड़ों में से 17 पेड़ प्रसादीलाल पुत्र किशनलाल निवासी ग्राम नवादा कंजा के द्वारा 20 फरवरी को काट लिए गए। उपरोक्त भूमि सार्वजनिक प्रयोजन की है। इस भूमि की मछली पालने के लिए नीलामी प्रसादी लाल पुत्र किशनलाल निवासी ग्राम नवादा कंजा को हुआ है। तालाब की भूमि पर खड़े पेड़ सार्वजनिक संपति है। पुलिस ने लेखपाल की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.