बलिया, फरवरी 21 -- बेल्थरारोड (बलिया)। क्षेत्र के अतरौल चक मिलकान गांव में चल रहे भूमि विवाद के मामले में लेखपाल की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। गांव निवासी राम नयन यादव ने बताया कि आठ माह पहले अपने घर से कुछ दूरी पर एक जमीन खरीदी थी। उसकी रजिस्ट्री कराने से पहले जमीन पर कब्जा भी कर लिया। दो माह से राम नयन भूमि पर मेड़बंदी कर दिया तथा स्थाई पिलर लगाने के बाद टीन शेड डाल गौशाला का निर्माण करा रहे थे। कुछ लोगों द्वारा व्यवधान डाला जा रहा है। पीड़ित ने इसकी शिकायत नायब तहसीलदार से की। लेखपाल का आरोप है कि कुछ लोगों द्वारा दूसरे की भूमि पर कब्जा किया जा रहा है। कार्य रोके जाने पर दुर्व्यवहार करते हुए सरकारी कार्य में बाधा डालने लगे। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...