कौशाम्बी, फरवरी 4 -- मंझनपुर, संवाददाता। आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज होने वाली शिकायतों के भौतिक सत्यापन के लिए लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिले की खराब रैकिंग में सुधार के लिए डीएम ने लेखपाल व कानूनगो पर अपना भरोसा नहीं जताया। उन्होंने सीधे शिकायती पत्र एसडीएम को भेजे हैं और हिदायत दी कि वह खुद जांच करेंगे और नायब तहसीलदार व तहसीलदार की स्पष्ट रिपोर्ट लगवाएंगे। आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज होने वाली शिकायतों के निस्तारण के बाद आवेदकों का फीड बैक लिया जाता है। फीड बैक में लोग निस्तारण पर संतुष्टि नहीं जता रहे हैं, इसको लेकर शासन ने नाराजगी जाहिर की थी। इस मामले को डीएम डॉ. अमित पाल ने गंभीरता से लिया है। इसको ध्यान में रखते हुए डीएम ने शिकायतों के भौतिक सत्यापन की जिम्मेदारी सीधे एसडीएम को सौंप दी है। कुल 46 शिकायती पत्र की जांच एसडीएम को करनी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.