बलिया, फरवरी 21 -- रसड़ा, हिन्दुस्तान संवाद। जिले की तहसीलों पर शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। रसड़ा में डीएम मंगला प्रसाद सिंह व एसपी ओमवीर सिंह की मौजूदगी में लोगों ने अपनी शिकायतें प्रसतुत की। इस दौरान कुल 119 आवेदन पत्र आए। इनमें से 12 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। खनवर नवादा निवासी राजेंद्र ने डीएम को बताया कि भाई ने जमीन कब्जा किया है और हिस्सा नहीं दे रहा है। इस मामले में लापरवाही मिलने पर डीएम ने लेखपाल और कानूनगो को निलंबित करने का निर्देश दिया। संपूर्ण समाधान दिवस में वृद्धा पेंशन, राशन कार्ड, नाली निर्माण, अवैध कब्जा, वरासत, भूमि विवाद तथा अन्य राजस्व संबंधी मामलों से जुड़ी शिकायतें अधिक आईं। कई शिकायतकर्ताओं ने बताया कि उनकी समस्याओं का लंबे समय से समाधान नहीं हो पा रहा है। इस पर डीएम ने कड़ा रुख अपनाते हुए स्प...