मथुरा, फरवरी 7 -- माह के प्रथम शनिवार को महावन तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें जिलाधिकारी सीपी सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे। समाधान दिवस में 50 शिकायत मिली, जिसमें से करीब एक दर्जन शिकायतों का मौके पर निराकरण किया गया। समाधान दिवस में अधिकांश शिकायत राजस्व विभाग से संबंधित थी। बरौली के दीवान सिंह ने बताया कि बरौली-कचनाऊ मार्ग पर पोखर पर दबंगों द्वारा अतिक्रमण कर लिया है। जिसके कारण बरौली-कचनाऊ मार्ग पर सड़क पर महीनों से पानी भरा हुआ है। जिसकी निकासी की व्यवस्था नहीं है। जिलाधिकारी ने बीडीओ बलदेव को तुरंत समस्या के समाधान की जिम्मेदारी दी। वहीं ग्राम पंचायत मदौर के किसान रामवीर सिंह ने लेखपाल पर 20 हजार रुपये लेकर काम नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि दाखिल खारिज कराने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.