आगरा, नवम्बर 22 -- आठ सूत्रीय मांगों को लेकर जिले की छह तहसीलों के लेखपालों ने शनिवार को सांकेतिक प्रदर्शन किया। लेखपालों ने सभी तहसीलों में थाना समाधान दिवस पर काली पट्टी बांध कर कार्य किया। उप्र लेखपाल संघ के निर्देश पर कई चरणों में आंदोलन को चलाया जाएगा। आठ दिसंबर को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रदेश सरकार के मंत्रियों व विधायकों को दिया जाएगा। लेखपाल संघ के जिला मीडिया प्रभारी डॉ.अश्वनी कुमार ने बताया कि जिले की सभी छह तहसीलों सदर, बाह, फतेहाबाद, एत्मादपुर, किरावली व खेरागढ़ के लेखपालों ने थाना समाधान दिवस में काली पट्टी बांध सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि 13 दिसंबर एवं 27 दिसंबर को थाना समाधान दिवस में सभी लेखपालों द्वारा काली पट्टी बांध प्रदर्शन किया जाएगा। 20 व 30 दिसंबर को तहसील मुख्यालय पर दस से चार बजे तक धरना ...