फतेहपुर, नवम्बर 28 -- फतेहपुर, संवाददाता। तहसीलों में मृतक लेखपाल को न्याय दिलाने की आवाज तेज हो गई है। ईआरओ (एसडीएम) पर कार्रवाई और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग उठाई है। जिले में तीनों तहसील इकाई के लेखपाल संघ में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। एडीएम न्यायिक द्वारा कार्रवाई के आश्वासन पर लेखपालों का धरना समाप्त हुआ। ऐलान किया कि न्याय नहीं मिला तो आंदोलन किया जाएगा। जिले समेत महराजगंज, कौशाम्बी, मीरगंज बरेली, बुलंदशहर, तिर्वा, कन्नौज, छिबरामऊ आदि जिलों में भी लेखपाल संघ ने मृतक लेखपाल सुधीर को न्याय दिलाने की आवाज बुलंद की है। दूसरे दिन भी शुक्रवार को जिले के सदर तहसील में लेखपालों ने धरना जारी रखा। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा और बताया कि 2024 मैच के लेखपाल बराबर अफसरों से शादी के लिए अवकाश की मांग ...