हरदोई, नवम्बर 28 -- हरदोई। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने विभिन्न समस्याओं को लेकर शुक्रवार को आवाज उठाई। अफसरों पर संवेदनहीन रवैया अपनाने के आरोप लगाए। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी सदर को सौंपा। लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष अशोक कुमार, तहसील मंत्री शैलेंद्र कुमार ने कहा कि फतेहपुर जनपद में लेखपाल की असमय मृत्यु दुखद है। यह घटना असंवेदनशीलता द्वारा कारित हत्या प्रतीत होती है। एफआईआर में एसडीएम का नाम शामिल न करके प्रशासन ने केस को कमजोर करने का काम किया है। इससे लेखपालों में आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने कहा कि लेखपाल कर्मठ व अनुशासित कर्मचारी हैं। तहसील एवं जनपद के अधिकारियों द्वारा लेखपाल के विभागीय कार्यों के अतिरिक्त अन्य विभागों , अन्य कर्मचारियों के कार्य भी कराए जा रहे हैं। उन्हें आज ही अभी ही संपन्न कराने का दबाव डालने की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.