बरेली, नवम्बर 29 -- फतेहपुर में लेखपाल की आत्महत्या के मुद्दे पर उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर जिले भर के लेखपाल हड़ताल पर रहे। सदर तहसील में भी लेखपालों ने दिन भर धरना-प्रदर्शन किया। इसके चलते नामांतरण, खतौनी संशोधन जैसे काम ठप रहे। मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर को देते हुए तहसील अध्यक्ष निर्दोष शर्मा ने कहा कि मुख्य आरोपी पीसीएस अधिकारी का नाम अज्ञात की जगह एफआईआर में दर्ज किया जाए। मृतक की माता को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता, परिवार के एक सदस्य को नौकरी के साथ ही एसआईआर की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग की गई। तहसील मंत्री सौरभ सिंह चौहान ने कहा कि लेखपालों को मतदाता सूची पुनरीक्षण के दौरान अपरिभाषित ड्यूटी के लिए प्रोत्साहन राशि के रूप में एक महीने के वेतन के बराबर मानदेय भुगतान के लिए सूचीबद्ध किया जाए।

हिंदी हिन्...