फतेहपुर, अगस्त 26 -- खागा। एक बुजुर्ग मुंशी द्वारा एक महिला लेखपाल के साथ अभद्रता एवं छेड़खानी के विरोध में लेखपालों ने सोमवार को भी कलमबंद हड़ताल कर धरना दिया। लेखपाल संघ के पदाधिकारियों ने आरोपित मुंशी की गिरफ्तारी होने तक धरना दिए जाने का ऐलान किया। इस प्रकरण में तहसील परिसर में सरगर्मी बढ़ गई है। बुजुर्ग मुंशी के पक्ष में कई वकील भी लामबंद दिखाई दिए। हालात ऐसे बन गए कि बार संघ व लेखपाल संघ के बीच टकराव की नौबत आ गई। बीते शनिवार को कोतवाली पुलिस ने महिला लेखपाल की तहरीर पर 75 वर्षीय मुंशी के खिलाफ अभद्रता एवं छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। आरोपित को सत्यापन के लिए कोतवाली ले जाया गया एवं सत्यापन होने के बाद वकील आरोपित मुंशी को अपने साथ वापस ले आए। यह बात लेखपाल संघ को अखर गई। हालांकि पुलिस एवं प्रशासन ने इसे शिनाख्त की सामान्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.