फतेहपुर, फरवरी 9 -- फतेहपुर। शहर के साउथ सिटी स्थित सरस्वती बाल मंदिर इंटर कॉलेज रघुवंशपुरम में सोमवार को कक्षा 12 की बालिकाओं का विदाई कार्यक्रम शुभकामना अर्पण के रूप में आयोजित हुआ। जिसमें कक्षा 11 की बालिकाओं ने रोली चंदन करके अपनी सीनियर्स को विदा किया। वहीं सभी गुरुजनों ने लेखन सामग्री का पूजन करके सभी को प्रदान करते हुए कहा कि यह अभिमंत्रित लेखन सामग्री परीक्षा में आपको संबल प्रदान करेगी। प्रबंधक राकेश कुमार त्रिवेदी ने कहा कि कक्षा12 की ही परीक्षा नहीं बल्कि जीवन में बहुत प्रकार की परीक्षाएं देना है। ध्यान रखना कि जब तक आप मर्यादा की लक्ष्मण रेखा का उल्लंघन नहीं करेंगी, तब तक कोई भी आपके साथ छल करने में सफल नहीं होगा। इस मौके पर प्रधानाचार्य शिवबाबू, मनीष, त्रिभुवन आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...