बेगुसराय, अप्रैल 28 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। लोहियानगर में रविवार को लेखक डॉ. प्रभा कुमारी के कविता संग्रह प्रभापुंज पुस्तक की परिचर्चा की गई। अध्यक्षता जानकवि दीनानाथ सुमित्र ने की एवं संचालन राजेश कुमार ने किया। इस अवसर पर रंग कर्मी एवं साहित्यकार अनिल पतंग, दीपक सिंन्हा, अमरनाथ सिंह, कन्हैया कुमार आदि ने पुस्तक की परिचर्चा की। उन्होंने कमियों एवं खूबियों की समीक्षा की। वक्ताओं ने कहा कि बेगूसराय के लेखक, कवि, कवियत्री राष्ट्रकवि दिनकर के उत्तराधिकारी हैं। राष्ट्रकवि ने अपनी लेखनी की बदौलत संपूर्ण भारत में बेगूसराय की अपनी अलग पहचान बनाई थी। साहित्य समाज का दर्पण होता है। विज्ञान की शिक्षक होते हुए लेखन के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने वाली डॉ प्रभा कुमारी प्रेरणा की स्रोत हैं। डॉ प्रभा ने अपनी प्रतिभा की बदौलत अपने काव्य में विभिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.