रिषिकेष, दिसम्बर 23 -- 25 दिसंबर को लेखक गांव में अटल व्याख्यान माला-2025 के द्वितीय संस्करण का आयोजन किया जाएगा। उत्तराखंड के राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रेक्षागृह का लोकार्पण करेंगे। उल्लेखनीय है कि लेखक गाव में अटल व्याख्यान माला की शुरुआत 25 दिसंबर 2024 को अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर हुई थी। अटल व्याख्यान माला-2025 का उद्देश्य अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व, कृतित्व और राष्ट्रदृष्टि को समकालीन संदर्भों में प्रस्तुत करना है। ताकि युवा पीढ़ी उनके विचारों से जुड़ सके। यह आयोजन उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर साहित्यिक वैचारिक चेतना को नई दिशा देने वाला सिद्ध होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.