बांदा, फरवरी 6 -- बांदा। संवाददाता लेखक के.डी सिंह को शुक्रवार को जिला अधिवक्ता संघ की ओर से जनकवि केदारनाथ अग्रवाल सम्मान से सम्मानित किया गया। जिला अधिवक्ता संघ के सभागार में अधिवक्ताओं एवं स्थानीय साहित्य प्रेमियों की उपस्थिति में वरिष्ठ कवि केशव तिवारी एवं जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष द्वारिकेश यादव मंडेला तथा एल्डर कमेटी के अध्यक्ष राकेश सिन्हा के द्वारा यह सम्मान प्रदान किया गया। इस सम्मान की घोषणा गत वर्ष की गई थी।सम्मान के रूप में सम्मान राशि का चेक , मान पत्र अंग वस्त्रम केडी सिंह को प्रदान किया गया। इस अवसर पर जिला अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्षगण रणवीर सिंह चौहान, शंकर सिंह गौतम, अवधेश कुमार गुप्ता,अशोक त्रिपाठी जीतू , आनंद सिन्हा के अलावा सैयद मंजर अली , सुधीर सिंह, गोपाल गोयल जवाहरलाल जलज , सुनील सिंह गौतम , संजय मिश्रा ने भी ...