महाराजगंज, मार्च 17 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। महराजगंज का एक जाना-पहचाना नाम। 80 वर्ष की उम्र लेकिन चेहरे पर कोई थकान नहीं और हमेशा मुस्कुराते रहने वाले लेखक व समाजसेवी केएम अग्रवाल अब नहीं रहे। दिल की बीमारी का इलाज गोरखपुर में चल रहा था और उन्हें लखनऊ रेफर किया गया। लखनऊ में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। इस दुखद खबर के बाद यहां शोक का तांता लग गया है। सामाजिक संस्था सिटीजन फोरम के उपाध्यक्ष, प्रगतिशील लेखक संघ के महासचिव, लेखक कवि और पत्रकार के रूप में महराजगंज में उन्होंने अपनी पहचान बनाई थी। सोनपति देवी महिला पीजी कॉलेज में सिटीजन फोरम की ओर से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। संरक्षक डॉ. बलराम भट्ट ने कहा कि महराजगंज के लिए निरंतर कुछ ना कुछ नया करने के बारे में सोचते रहते थे। वह साहित्यिक और सामाजिक गतिविधियों में अपने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.