नैनीताल, जनवरी 5 -- नैनीताल, संवाददाता। तल्लीताल लेक ब्रिज चुंगी पर सोमवार शाम शुल्क वसूली को लेकर दिल्ली के पर्यटकों और पालिका कर्मियों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल रहा। करीब आधे घंटे तक सड़क पर जाम की स्थिति रही। जानकारी के अनुसार, तल्लीताल लेक ब्रिज चुंगी पर पालिका कर्मियों व स्वयं सहायता समूह की महिलाएं ड्यूटी पर तैनात थीं। इसी दौरान तल्लीताल की ओर से आ रहे दिल्ली नंबर के एक वाहन से कर्मियों ने प्रवेश शुल्क मांगा। इस पर वाहन सवार पर्यटकों ने कुछ देर पहले ही कालाढूंगी रोड पर शुल्क अदा करने की बात कही और दोबारा शुल्क देने से इनकार कर दिया। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ते-बढ़ते गहमागहमी में बदल गई। विवाद के कारण चुंगी पर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जो डांठ क्षेत्र तक पहुंच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस से पालिका कर्मियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.