मुजफ्फरपुर, अप्रैल 19 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। स्मार्ट सिटी का धोबी घाट आधुनिक बनेगा। सिकंदरपुर लेक फ्रंट सौंदर्यीकरण प्रोजेक्ट के तहत कर्बला से सटे इलाके में धोबी घाट बनाया जा रहा है। खासतौर पर वहां डेडिकेटेड वाटर प्लांट लगाया जाएगा। इसका मकसद कपड़ा धोने में गंदा होने वाले पानी को साफ करना है। इसके तहत प्लांट को लेकर विशेष हौज बनाए जाएंगे, जिसमें पानी स्टोर होगा। इस्तेमाल करने के बाद पानी को उसी हौज के जरिए प्लांट में भेजा जाएगा। फिर प्लांट में साफ कर पानी वापस मन में बहाया जाएगा। इससे मन का पानी प्रदूषित नहीं होगा। साथ ही कपड़ा धोने की अलग व्यवस्था होगी। एमएससीएल के सीनियर मैनेजर प्रेमदेव शर्मा के मुताबिक घाट पर कपड़ा धोने के लिए विशेष प्लेटफॉर्म बनाए जाएंगे। दरअसल, धोबी घाट का इतिहास सौ साल से अधिक पुराना है। आज भी सौ से अधिक परि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.