सोनभद्र, नवम्बर 26 -- अनपरा,संवाददाता। एनटीपीसी विन्ध्याचल में बुधवार 26 नवंबर को संविधान दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत लेक पार्क से अम्बेडकर भवन तक संविधान जागरूकता रैली निकाल कर हुआ जिसमें कर्मचारियों, यूनियन और एसोसिएशन प्रतिनिधियों ने सक्रिय भागीदारी की। रैली के उपरांत डॉ. बी.आर. अम्बेडकर को पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। संजीब कुमार साहा, परियोजना प्रमुख(विन्ध्याचल) द्वारा उद्देशिका का पठन अंग्रेज़ी में तथा एम. सुरेश, महाप्रबंधक(मेंटेनेन्स एवं एडीएम) द्वारा हिंदी में किया गया। संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के मूल आदर्शों के प्रति सभी ने प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस अवसर पर ए.जे. राजकुमार, महाप्रबंधक(प्रचालन एवं अनुरक्षण), डॉ. बी.के.भराली, महाप्रबंधक(चिकित्सा), राकेश अरोड़ा, मान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.