मुजफ्फरपुर, फरवरी 23 -- मुजफ्फरपुर, वसं। मुजफ्फरपुर स्मार्ट सिटी कंपनी लिमिटेड (एमएससीएल) ने सिकंदरपुर लेक के किनारे लगी खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत सोमवार से शुरू कराई है। इसके लिए एमएससीएल के बिजली विभाग से जुड़े कर्मी सुबह से ही लेक किनारे की लाइटों को जलाकर जांच करते रहे। खराब लाइट की तुरंत मरम्मत की जा रही है। एमएससीएल के वरीय तकनीकी प्रबंधक प्रेमदेव शर्मा ने बताया कि मौसम में सुधार के साथ लेक किनारे आनेवाले लोगों की संख्या बढ़ रही है। इनमें से कुछ लोगों ने लेक किनारे लगी एलईडी लाइटों के खराब होने की जानकारी दी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.