रिषिकेष, मार्च 19 -- सिपेट में फैकल्टी डेवलपमेंट ट्रेनिंग प्रोग्राम में बुधवार को तकनीकी शिक्षण संस्थानों के लेक्चररों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान लेक्चररों को अत्याधुनिक तकनीक और मशीनों के उपयोग के बारे में अवगत कराया गया। डोईवाला स्थित सिपेट में पांच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट ट्रेनिंग प्रोग्राम के दूसरे दिन प्रशिक्षणार्थियों को यूनीग्राफिक्स, मास्टर कैम, कैटिया सॉफ्टवेयर की जानकारी दी गई। सिपेट के निदेशक डॉ. पीसी पाढ़ी ने कहा कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आवासीय है, जो कि 22 मार्च तक चलेगा। इस कार्यक्रम में नैनीताल, सहिया, नरेन्द्रनगर, श्रीनगर, विकासनगर, रानीपोखरी, हिंडोलाखाल, गोपेश्वर, हरिद्वार, प्रतापनगर, विकासनगर आदि से आये फैकल्टी को एडवांस डिजाइनिंग सॉफ्टवेर जैसे यूनीग्राफिक्स, मास्टर कैम, कैटिया सॉफ्टवेयर के साथ साथ सीएनसी लेथ, सीएनसी मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.