फिरोजाबाद, अप्रैल 23 -- फिरोजाबाद। थाना दक्षिण क्षेत्र स्थित एक बंद पड़ी फैक्ट्री का लेंटर तोड़ते समय गिरने से दो श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर लाया गया है। करबला क्षेत्र में मंगलवार को बन्द पड़ी फैक्ट्री का लेंटर तोड़ते समय अचानक लेंटर भरभरा कर गिर पड़ा। लेंटर के साथ ही ऊपर काम कर रहे दी श्रमिक भी नीचे आ गए। हादसा होते ही वहां काफी लोग एकत्रित हो गए। दोनों श्रमिकों को वहां से निकाला। नीचे गिरने से दोनों श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन फानन में दोनों को उपचार को सरकारी ट्रामा सेंटर लाया गया है। चिकित्सक ने उन्हें भर्ती कर लिया। घायलों के नाम कृष्णा 34 पुत्र नेत्रपाल तथा आकाश 30 वर्ष बताया है। दोनों करबला के रहने वाले हैं। हादसे का पता चलते ही घायल श्रमिकों के परिजन अस्पताल पहुंच गए। उनकी हाल...