फतेहपुर, अप्रैल 8 -- फतेहपुर। अप्रैल का पहला हफ्ता बीतते ही प्रचंड गर्मी की शुरुआत हो गई है। सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार हो गया। मौसम विभाग की ओर से दोआबा में लू का अलर्ट का भी जारी कर दिया गया है। जिला अस्पताल में लू के मरीजों के लिए स्पेशल वार्ड तैयार कर लिया गया है। सूरज की तपिश बढ़ते ही दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरने लगा है। बाजारों में भी दिन में सन्नाटा रहता है। लोग शाम के वक्त ही खरीददारी के लिए निकल रहे हैं। सोमवार को सुबह नौ बजे के बाद ही धूप की तपिश बढ़ गई थी। दस बजे तापमान 37 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। 11 बजे तक 39 और फिर दोपहर 12 से दो बजे के बीच में 40 डिग्री सेल्सियस रहा। दोपहर तीन बजे तपिश और तेज हो गई और तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। शाम को चार बजे के बाद तापमान में थोड़ी गिर...