मैनपुरी, अप्रैल 22 -- जिले का मौसम आने वाले दिनों में और सताएगा। आगामी चार दिनों तक लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है। इन चार दिनों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा। पश्चिम की तरफ से गर्म हवाएं चलेंगी। मंगलवार को भी भीषण गर्मी रही। दोपहर में आसमान से आग बरसी। सड़कों पर आवागमन में कमी नजर आयी। गर्मी शुरू होने से अस्पताल में भी गर्मी जनित मरीजों की संख्या बढ़ गई है। मंगलवार को बीते दिनों की तरह सुबह 9 बजे से ही सूर्यदेव की तपन शुरू हो गई। इससे पहले लोगों ने अपने जरूरी काम निपटाए। किसानों ने खेतों में कार्य किया। लेकिन 10 बजे के बाद से ही सूर्यदेव की तेज तपिश से जमीन गर्म होने लगी। किसान 10 बजे के बाद खेतों में नहीं टिक सके। बाजारों में भी रौनक पहले की तरह नजर नहीं आयी। दोपहर में तो आसमान से आग सी बरसी। जिससे बदन झुलसने लगा। जनजीवन अस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.