नई दिल्ली, जून 14 -- राजस्थान में झुलसाती गर्मी और लू से जूझ रहे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है। मौसम विभाग ने राज्य के 23 जिलों में आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की है, जबकि 10 जिलों में लू का अलर्ट बरकरार है। शुक्रवार को प्रदेश का श्रीगंगानगर शहर पूरे देश में सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 49.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यह इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा और यहां जून महीने में पिछले सात साल का रिकॉर्ड टूट गया। मौसम विभाग के अनुसार, इससे पहले 1 जून 2018 को श्रीगंगानगर में 49.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। हालांकि, अब भी 14 जून 1934 को दर्ज 50 डिग्री का रिकॉर्ड बरकरार है। राज्य के 21 शहरों में शुक्रवार को तापमान 44 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया, जिससे गर्मी और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। लू और गर्मी के लिए 10 जिलों में अलर्ट, 23 जिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.