गढ़वा, जून 13 -- श्रीबंशीधर नगर। थानांतर्गत कुशदंड गांव में शुक्रवार को लूना के धक्के से स्थानीय निवासी अमरुदीन अंसारी की 17 वर्षीया पुत्री रौशन खातून की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। वही उसी गांव के इम्तियाज अंसारी के 14 वर्षीय पुत्र औरंगजेब अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गया। औरंगजेब ही लूना चला रहा था। घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने मृतका का शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घायल लूना चालक को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया गया कि मृतका अपने घर के बाहर बैठी थी तभी नाबालिग बच्चा लूना तेज गति से चलाते हुए रौशन को धक्का मार दिया। धक्का लगने के बाद मृतका के घर वाले अस्पताल लाने का प्रयास करने लगे। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत रास्ते में हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...