नई दिल्ली, दिसम्बर 11 -- गोवा के नाइट क्लब अग्निकांड मामले में लूथरा बंधुओं को थाईलैंड में गिरफ्तार कर लिया गया है। अब उन्हें भारत लाने की तैयारी की जा रही है। इस बीच आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने लूथरा बंधुओं की फरारी को लेकर भाजपा सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। थाईलैंड से लूथरा बंधुओं की गिरफ्तारी और निर्वासन पर आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कहा कि वे दोनों यूं ही भारत से नहीं भाग गए। इस बात की भी जांच होनी चाहिए कि उन्हें भगाने में किन लोगों का हाथ था। भाजपा सरकार के समर्थन के बिना वे गोवा से भाग नहीं सकते थे। आप नेता ने कहा कि इंडिगो की उड़ानें लोगों के लिए उपलब्ध नहीं हैं। देश की जनता परेशान है। लेकिन जिन लोगों की लापरवाही के कारण 25 लोगों की जान चली गई, फिर भी वे इंडिगो का इस्तेमाल करके भारत से भाग गए और सरकार कुछ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.