गोरखपुर, दिसम्बर 18 -- गोरखपुर। पिपराइच थाना क्षेत्र में लूट और छिनैती की घटनाओं को अंजाम देने वाले चार अपराधियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। गैंग लीडर विशाल कुमार सहित उसके तीन साथियों राज उर्फ राजकुमार, दीपक कुमार और विनय के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। सभी आरोपी पिपराइच थाना क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस का कहना है कि गिरोह के सदस्य लूट और छिनैती जैसी गंभीर घटनाओं को अंजाम देते थे। चारों अभियुक्तों के विरुद्ध पिपराइच थाने में पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.