नई दिल्ली, मार्च 12 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। उत्तर पूर्वी जिला एएटीएस ने मंगलवार को चार कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इन पर लूट, चोरी व झपटमारी समेत दर्जनों आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस उपायु्क्त आशीष मिश्रा ने बताया कि इनके कब्जे से पुलिस ने चोरी के चार दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। इनकी पहचान विजय पार्क निवासी पीयूष, श्रीनिवासपुरी निवासी सतीश कश्यप व दीपक, मौजपुर निवासी विकास उर्फ विक्कू उर्फ दीपांशु के रूप में हुई है। पुलिस पकड़े गये आरोपियों से पूछताछ कर इनके नेटवर्क के अन्य गुर्गों का पता लगाने के लिए छानबीन कर रही है। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार को एएटीएस इंचार्ज इंस्पेक्टर योगेश वशिष्ठ को आरोपियों के बारे में गुप्त सूचना मिली। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मौजपुर लाल बत्ती के पास योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया और एक स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.