देवरिया, जनवरी 9 -- प्रतापपुर, हिन्दुस्तान संवाद। श्रीरामपुर थाने की पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने लूट व चोरी की पांच बाइकों के साथ एक शातिर को गिरफ्तार किया। साथ ही उसके पास से दो मास्टर चावी भी पुलिस ने बरामद किया है। हालांकि सरगना फरार बताया जा रहा है। जो सिवान जनपद के जीरादेई थाना क्षेत्र का रहने वाला है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। श्रीरामपुर थाने की पुलिस को बुधवार की शाम सूचना मिली कि सिकटिच अंग्रेजी शराब की दुकान के समीप कुछ संदिग्ध आए हैं। सूचना के बाद पुलिस हरकत में आ गई और चेकिंग करने लगी। इस बीच एक युवक बाइक लेकर जाने लगा। पुलिस ने सख्ती दिखाई और उसे रोक लिया। इसके बाद उससे बाइक का कागजात मांगा, लेकिन वह कागजात नहीं दे पाया। बाइक के नंबर प्लेट व चेचिस नंबर में भिन्नता पाई गई। इसके बाद पुलि...