नई दिल्ली, मार्च 28 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। आउटर जिला स्पेशल स्टाफ ने लूटपाट में शामिल दो नाबालिग बदमाशों को गुरुवार देर रात मुठभेड़ के बाद दबोच लिया। इस दौरान कांस्टेबल संदीप घायल हो गया। डीसीपी सचिन शर्मा ने बताया कि सुल्तानपुरी निवासी मोहम्मद तौसीफ बीते शनिवार को घर के बाहर टहल रहा था। तभी वहां चार पांच युवक आपस में झगड़ा कर रहे थे और अपशब्द कह रहे थे। तौसीफ ने बीच बचाव किया तो आरोपियों ने उस पर चाकू से हमला कर रुपये और फोन लूटा लिया। इसके बाद कार से फरार हो गए। डीसीपी ने बताया कि शिकायत के बाद स्पेशल स्टाफ ने जांच शुरू की। इस बीच एसआई विपिन को गुरुवार रात को सूचना मिली कि बदमाश तिलक नगर इलाके में छिपे हुए हैं। फिर स्पेशल स्टाफ प्रभारी इंस्पेक्टर रोहित कुमार की देखरेख में एसआई विपिन एवं एसआई अंकित ने छापा मारा। तभी बदमाशों ने फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.