मिर्जापुर, फरवरी 19 -- मिर्जापुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में आभूषण व्यवसायी से सोना लूटने वाले चार बदमाशों को अहरौरा पुलिस ने बुधवार की देर रात मुठभेड़ में धर दबोचा। इसमें दो बदमाश के पैर में गोली लगी है। दोनों को अहरौरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गुरुवार की दोपहर एसपी प्रेसवार्ता कर मामले का खुलासा करेंगी। एएसपी आपरेशन मनीष कुमार मिश्रा ने बताया कि दो दिन पूर्व छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक आभूषण व्यवसायी पर हमला कर करोड़ों रुपये के आभूषण की लूट हुई थी। देर रात मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ बदमाश अहरौरा में छुपे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख बदमाशों ने फायरिंग कर दी। बचाव में पुलिस ने भी फायरिंग की। जिसमें दो बदमाशों के पैर में गोली लगी, जबकि दो अन्य को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए चारों बदमाश छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के निवासी हैं। उनके...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.