जमशेदपुर, जुलाई 13 -- ओडिशा के क्योंझर जिले के कई थाना क्षेत्रों में लूट जैसी घटनाओं को अंजाम देने मामले की जांच करते हुए क्योंझर पुलिस जमशेदपुर पहुंची। यहां पुलिस ने दो संदिग्ध लोगों को भी गिरफ्तार किया है, जिसका संबंध क्योझर में हो रही लूट की घटना से जोड़ा जा रहा है। क्योंझर पुलिस ने टेल्को पुलिस की मदद से लेबर ब्यूरो चौक में छापेमारी की और दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी पीयूष पांडेय ने बताया कि क्योंझर पुलिस को सूचना मिली थी कि लूट के सामान को जमशेदपुर में खपाया गया है। इसी सूचना पर क्योंझर पुलिस शहर पहुंची है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.