किशनगंज, जनवरी 16 -- किशनगंज, संवाददाता। 13 जनवरी 2026 को पिछला पंचायत के पतलवा में फाइनेंस कर्मी से हथियार के बल पर लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी शहनवाज आलम दक्षिण टोला, बबलू आलम मोहम्मदपुर व बाबुल आलम पिछला पंचायत का रहने वाला है। सभी किशनगंज सदर थाना क्षेत्र के हैं। एसपी संतोष कुमार ने गुरुवार को एसपी कार्यालय में प्रेसवार्ता में बताया कि 13 जनवरी को पिछला पंचायत के पतलवा में दो फाइनेंस कर्मी से 2 लाख 87 हजार 500 रुपए लूट की घटना घटित हुई थी। घटना के उद्भेदन के लिए एसडीपीओ वन गौतम कुमार के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया था। छापेमारी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 91 हजार 100 रुपए बरामद किए गए हैं। साथ ही एक बाइक, पांच मोबाइल, पावर ...