लखनऊ, सितम्बर 21 -- पड़ोसी महिला से लूट और उसकी बेटी से छेड़छाड़ के विरोध पर दबंगों ने पारा के सूर्यनगर में व्यवसायी अमित के घर शनिवार रात धावा बोल दिया। रॉड, साबड़ और बेल्चा से लैस 15-16 दबंगों ने आधे घंटे तक उपद्रव किया। पथराव और तोड़फोड़ की। देर रात व्यवसायी पारा थाने में शिकायत कर परिवार संग लौट रहा था तो रास्ते में रोककर दबंगों ने फिर हमला बोल दिया। रॉड से कार तोड़ डाली। व्यवसायी और परिवारीजन भागे तो दौड़ा-दौड़ाकर राड से पीटकर अधमरा कर दिया। हमले में व्यवसायी उनके घर की महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए। व्यवसायी की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने जानलेवा हमले, बलबा सेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। सूर्यनगर निवासी अमित और उनके भाई दीपक बिल्डिंग मैटेरियल व्यवसायी हैं। दीपक के मुताबिक शनिवार शाम पांच बजे मर्दनखेड़ा में रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.