फिरोजाबाद, जनवरी 29 -- थाना नारखी पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से असलाह व लूटा गया सामान बरामद किया है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार गिरी ने पुलिस बल के साथ चैकिंग के दौरान एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस को उसके बारे में पता चला था। पुलिस ने उसे नारखी बरतरा रोड ग्राम गढी अफोह के पास थाना क्षेत्र नारखी से पकड़ा। पकड़े अभियुक्त का नाम पुलिस ने अमर सिंह पुत्र महाराज सिंह बताया है। वह मनिया खेडा थाना नारखी का रहने वाला है। पुलिस ने पकड़े अभियुक्त के पास से एक तमंचा 315 बोर, एक जिन्दा कारतूस 315 बोर, एक मोबाइल वीवो कम्पनी बरामद किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.