मैनपुरी, दिसम्बर 18 -- घिरोर। बदमाशों ने बुधवार शाम व्यापारी की दुकान में घुसकर लूट की घटना की अंजाम दिया था। जिसमें पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। मामले के खुलासे के लिए सर्विलांस एसओजी सहित 6 टीमें गठित की गई हैं। क्षेत्र के अलालपुर बाईपास पर नीटू गुप्ता पुत्र जगदीश गुप्ता निवासी मोहल्ला काजी कोल्डड्रिंक का व्यापार करते हैं। रोजाना की तरह वह व्यापार का कलेक्शन कर शाम को घर जाने की तैयारी कर रहे थे। तभी तीन बदमाश गोदाम में घुस आए और तमंचे की नोंक पर व्यापारी को बंधक बनाकर मारपीट की और सोने की चेन, अंगूठी, बाइक, मोबाइल व लूटकर भाग गए। मामले में सीओ कुरावली सच्चिदानंद सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में अहम सुराग हाथ लगे हैं, शीघ्र ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...